Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Nov, 2017 02:11 PM
केवल एक अंक से चूके स्वच्छ अभियान में बठिंडा नगर निगम ने अब 4 जनवरी 2018 से शुरू हो रहे स्वच्छ भारत सर्वे के लिए कमर कसना शुरू कर दिया। पंजाब में बठिंडा नगर निगम ने पहला स्थान हासिल करने के लिए तत्कालीन निगमायुक्त अनिल गर्ग ने स्वच्छ भारत अभियान में...
बठिंडा(विजय): केवल एक अंक से चूके स्वच्छ अभियान में बठिंडा नगर निगम ने अब 4 जनवरी 2018 से शुरू हो रहे स्वच्छ भारत सर्वे के लिए कमर कसना शुरू कर दिया। पंजाब में बठिंडा नगर निगम ने पहला स्थान हासिल करने के लिए तत्कालीन निगमायुक्त अनिल गर्ग ने स्वच्छ भारत अभियान में भाग लेते हुए कई बड़े कदम उठाए थे लेकिन केंद्र से आई टीम ने दूसरे स्थान पर रखकर पहला स्थान मोहाली को दिया था। एक बार फिर नगर निगम ने स्वच्छता अभियान के तहत पहला स्थान पाने के लिए शहर के 7 गणमान्य व्यक्तियों को स्वच्छ भारत एंबैसेडर चयनित किया गया।
इन एंबैसेडर में दिल्ली हार्ट इंस्टीच्यूट एंड सुपरस्पैशलिटी हास्पिटल के डा. नरेश गोयल, चीफ स्पैशलिस्ट डा. जी.एस. नागपाल, डी.एस.पी. अवनीत कौर सिद्धू, डा. मोहन लाल गर्ग और मिसेज यूनिवर्स ईस्ट एशिया हिमानी देशवाल और होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन के प्रधान सतीश अरोड़ा, बी.सी.एल. इंडस्ट्री एंड इंफ्रास्ट्रक्टर के सी.एम.डी. राजिन्द्र मित्तल के नाम प्रमुख हैं। उक्त एंबैसेडर ‘एक्टिव’ हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष हुए स्वच्छ भारत सर्वे में बठिंडा को देश में 131वां जबकि पंजाब में दूसरा स्थान हासिल हुआ था। पंजाब में पहले स्थान पर मोहाली था।नगर निगम कमिश्नर संयम अग्रवाल का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी बठिंडा की रैंकिंग में बड़ा सुधार लाने के लिए पूरी कोशिश की जाएगी।