टी.वी. सैंटर व बस्ती शेख का दशहरा ग्राऊंड बना गंदगी का ‘अड्डा’

Edited By Updated: 16 Jan, 2017 09:19 AM

swachh bharat abhiyan

प्रशासन व संबंधित विभाग की लचर कार्यप्रणाली के चलते टी.वी. सैंटर के पीछे का ट्रांसफार्मर स्थल गंदगी का अड्डा बन गया है। यहां दूर-दूर

जालंधर(सुनील): प्रशासन व संबंधित विभाग की लचर कार्यप्रणाली के चलते टी.वी. सैंटर के पीछे का ट्रांसफार्मर स्थल गंदगी का अड्डा बन गया है। यहां दूर-दूर तक गंदगी के ढेरों को देखा जा सकता है। शहर के इस हिस्से को देखकर लगता है कि यह नगर निगम के अधीन आता ही नहीं है। लगता है नगर निगम के सफाई कर्मचारी यहां से कूड़ा उठाना ही भूल गए हैं। ऐसा ही आलम बस्ती शेख के दशहरा ग्राऊंड का भी है। यहां फैली गंदगी में पशुओं को मुंह मारते आम देखा जा सकता है। वहीं यहां से गुजरने वाले नागरिकों को कूड़े से उठने वाली बदबू और आवारा जानवरों के आतंक का सामना करना पड़ता है और लोग मुंह पर कपड़ा रखकर यहां से निकलने को मजबूर हैं। इसके साथ ही नगर निगम लोगों की समस्या से मुंह फेरे हुए कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। लोगों ने नगर निगम की लचर कार्यप्रणाली के प्रति रोष प्रकट करते हुए जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।


अनियमितताओं से घिरा कमिश्नर ऑफिस
स्मार्ट सिटी की बाट जोह रहे शहर में अव्यवस्थाएं जगह-जगह देखी जा सकती हैं। ऐसा ही कुछ नजारा कमिश्नर आफिस के बाहर का है। यहां फैली गंदगी और बदहाल रास्ते के कारण अपने काम करवाने आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार कमिश्नर आफिस की घेराबंदी में लगी ग्रिलें भी चोरी हो गई हैं, जिसके चलते यहां कई बार आवारा पशु विचरण करते हैं और गंदगी को फैलाते हैं, जिससे अपने कामों से यहां आने वाले नागरिकों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ रहा है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!