Edited By Updated: 22 Dec, 2016 08:34 AM
कुछ दिन पहले कार्पोरेशन ने धोबीघाट पर मलबे का ढेर लगा दिया था। कन्नौजिया सभा के विरोध करने पर कार्पोरेशन ने इस मलबे को उठवा
जालंधर छावनी(कमलेश): कुछ दिन पहले कार्पोरेशन ने धोबीघाट पर मलबे का ढेर लगा दिया था। कन्नौजिया सभा के विरोध करने पर कार्पोरेशन ने इस मलबे को उठवा तो लिया किंतु एक कोने पर उसका ढेर लगा दिया। इस बात की जानकारी कन्नौजिया सभा के प्रधान रवि कन्नौजिया ने दी।
उन्होंने बताया कि भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ अभियान चलाया हुआ है, लेकिन पंजाब में अकाली-भाजपा सरकार उसकी धज्जियां उड़ रही है। उनकी मांग है कि धोबीघाट पर जल्द से जल्द सफाई कराई जाए। उन्होंने बताया कि 2010 में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने धोबीघाट पर कम्युनिटी सैंटर बनाने का वायदा किया था, जो अब तक पूरा नहीं हो पाया। इस दौरान रामु कन्नौजिया, प्रमोद, रमेश, अश्विनी, बब्बू, नवीन आदि मौजूद थे।