पंजाब दूसरे राज्यों के लिए एक बूंद भी पानी नहीं छोड़ेगा: सुखबीर

Edited By Updated: 05 Nov, 2016 06:19 PM

sutlej yamuna link  sukhbir singh badal

सतलज यमुना लिंक (एस.वाई.एल.) नहर मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हालिया टिप्पणी की निंदा करते हुए हरियाणा विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से

फगवाड़ाः सतलज यमुना लिंक (एस.वाई.एल.) नहर मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हालिया टिप्पणी की निंदा करते हुए हरियाणा विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए जाने पर राज्य के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज जोर दिया कि चाहे जो भी प्रस्ताव पारित हो, पंजाब किसी अन्य राज्य के लिए ‘पानी की एक बूंद भी’ नहीं छोड़ेगा।

पंजाब में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर ने कहा कि उनकी पार्टी ‘इस राज्य का पानी बचाने और यहां के लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए’ प्रतिबद्ध है। इस मुद्दे पर अपने पिता के रख का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘भले ही हरियाणा किसी भी तरह का प्रस्ताव लाए, हम हमारे पानी की एक बूंद भी दूसरे राज्यों में जाने नहीं देंगे।’’ उप मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पंजाब की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है और यह अपने पानी पर समझौता बर्दाश्त नहीं कर सकता। पानी, खेती की जीवनरेखा है।’’ उन्होंने इस संभावना को खारिज किया कि इस मुद्दे पर अकाली दल के सख्त रुख से भाजपा के साथ उसका गठबंधन प्रभावित हो सकता है क्योंकि हरियाणा में भाजपा की सरकार है। सुखबीर ने कहा, ‘‘भाजपा के साथ हमारा गठबंधन पत्थर की तरह मजबूत है। हम साथ मिलकर आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और लगातार तीसरी बार सरकार बनाएंगे।’’

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!