Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Sep, 2017 11:45 AM
हॉकी को प्रोत्साहित करने की मंशा से हर साल ईनामी हॉकी टूर्नामैंट करवाने वाली सुरजीत हॉकी सोसायटी के संविधान के अनुसार पुलिस
जालंधर(राहुल): हॉकी को प्रोत्साहित करने की मंशा से हर साल ईनामी हॉकी टूर्नामैंट करवाने वाली सुरजीत हॉकी सोसायटी के संविधान के अनुसार पुलिस कमिश्नर जालंधर प्रवीण सिन्हा (आई.पी. एस.) को सर्वसम्मति से सोसायटी का संरक्षक नियुक्त किया गया है।
सोसायटी के मुख्य लोक संपर्क अधिकारी सुरिन्द्र सिंह भाप्पा (आर.सी.एफ.) ने बताया कि सोसायटी के संवैधानिक अध्यक्ष व जिलाधीश जालंधर वरिन्द्र कुमार शर्मा (आई.ए.एस.) की अध्यक्षता में हुई मीटिंग दौरान उक्त निर्णय लिया गया था। मीटिंग में सोसायटी के सदस्य एल.आर. नैयर, जसबीर सिंह, लखविंद्र पाल सिंह, रणदीप गुप्ता, एन.के. अग्रवाल, राम प्रताप, प्रो. कृपाल सिंह मठारू, रणबीर सिंह टुट, नरिन्द्र पाल सिंह, गुरविन्द्र सिंह व अन्य उपस्थित थे।
नवनियुक्त संरक्षक ने सोसायटी के सदस्यों के साथ हॉकी के क्षेत्र में सुरजीत हॉकी सोसायटी द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले माह होने वाले 34वें सुरजीत हॉकी टूर्नामैंट के सफल आयोजन में वह अपना सक्रिय सहयोग देंगे। इस अवसर पर राजिन्द्र सिंह (डी.सी.पी.), गुरप्रीत सिंह (नायब तहसीलदार) व अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।