अंधविश्वास ने 6 साल के बच्चे को बना दिया भगवान,वजह कर देगी आपको भी हैरान

Edited By Updated: 22 May, 2017 01:08 PM

superstition made a 6 year old child god will cause you to wonder

भारत में अंधविश्वास एक व्यापक सामाजिक समस्या माना जाता है।लोग अंधविश्वास के चलते कुछ भी करने तो तैयार हो जाते हैं। अंधविश्वास का कारण शिक्षा की कमी को माना जाता है,लेकिन भारत में अंधविश्वासी शिक्षित लोगों की भी कमी नहीं है।

जांलधर:भारत में अंधविश्वास एक व्यापक सामाजिक समस्या माना जाता है।लोग अंधविश्वास के चलते कुछ भी करने तो तैयार हो जाते हैं। अंधविश्वास का कारण शिक्षा की कमी को माना जाता है,लेकिन भारत में अंधविश्वासी शिक्षित लोगों की भी कमी नहीं है।PunjabKesari
 वैसे तो हमारे देश में बच्चों को भगवान का रूप माना जाता है, लेकिन इसके पीछे की वजह धार्मिक नहीं है। बच्चों का दिल साफ होता है। उनके दिल में किसी के लिए भी पक्षपात नहीं होता। इस कारण बच्चों को भगवान के रूप में देखा जाता है।PunjabKesari
इसी बीच कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इस मासूमियत को धर्म में परिवर्तित कर देते हैं ।सच में एक बच्चे को भगवान मान कर पूजने लग जाते हैं। ऐसा ही मामला जालंधर में देखने को मिला है। यहां एक बच्चे को उसकी शक्ल के चलते लोगों ने भगवान बना दिया। लोग उसे भगवान मान कर पूजा अर्चना में लगे हुए हैंय़ जानकारी के अनुसार कमलेश नामक व्यक्ति के घर 6 वर्ष पहले बेटे प्रांशु  का जन्म हुआ। बच्चे को जिसने भी देखा वह चकित रह गया।  बच्चे का सिर सामान्य से कुछ बड़े आकार का था तथा आंखें सामान्य आकार से कुछ छोटी थी। इसी वजह से बच्चे का चेहरा कुछ अनुपात में पौराणिक भगवान गणेश के जैसा ही था। PunjabKesariअगर वैज्ञानिक तौर पर देखें तब यह तभी संभव होता है जब बच्चे का मां के गर्भ में पूर्ण विकास नहीं हो पाता।  जिस दिन बच्चे का जन्म हुआ उस दिन से लोगों ने इस बच्चे को भगवान गणेश का ही अवतार मान लिया और उसके प्रति अपने मन में आस्था रखने लगें। वर्तमान में स्थिति यह है कि अब यह बच्चा 6 साल का हो गया है। PunjabKesari
गांव के काफी स्त्री-पुरुष इस बच्चे का आर्शीवाद लेने के लिए प्रांशु के पास में आते हैं। लोगों में यह धारणा बन गई है कि अगर यह बच्चा किसी को आशीर्वाद दे दे तो उस व्यक्ति की किस्मत बदल जाती है।  यहां तक कि बच्चे के घरवाले भी उसे भगवान मानकर उसे पूजते हैं।PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!