‘जाखड़ सशक्त उम्मीदवार, मोदी सरकार की गलत नीतियों का देंगे मुंहतोड़ जवाब’

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2017 10:31 AM

sunil jakhar congress

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ गुरदासपुर उपचुनाव के लिए सशक्त उम्मीदवार हैं। उनकी कांग्रेस के प्रति निष्ठा व वचनबद्धता को

जालंधर (चोपड़ा): पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ गुरदासपुर उपचुनाव के लिए सशक्त उम्मीदवार हैं। उनकी कांग्रेस के प्रति निष्ठा व वचनबद्धता को देखते हुए सोनिया गांधी, राहुल गांधी व कै. अमरेन्द्र सिंह ने उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है। यह विचार पंजाब प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अरुण वालिया व प्रदेश कांग्रेस के सचिव अशोक गुप्ता ने एक वार्ता के दौरान व्यक्त किए। 

उन्होंने बताया कि जाखड़ मोदी सरकार की गलत नीतियों का मुंहतोड़ जवाब देंगे क्योंकि जी.एस.टी., नोटबंदी, झूठे वायदों ने देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर कर दिया है। व्यापारी, इंडस्ट्रीयलिस्ट, कामगार अथवा कोई भी वर्ग हो, आज सभी मंदी के दौर से गुजर रहे हैं। केंद्र सरकार ने बिना किसी तैयारी के जी.एस.टी. को जनता पर थोपा है। जी.एस.टी. रिटर्न फाइल करने के दौरान सर्वर डाऊन रहता है जिस कारण व्यापारी व इंडस्ट्रीयलिस्ट रिटर्न फाइल नहीं कर पा रहे हैं और विभाग उन्हें डिफाल्टर बनाए जा रहा है।

वालिया व गुप्ता ने कहा कि उप-चुनाव पंजाब में अकाली-भाजपा व ‘आप’ के ताबूत की आखिरी कील साबित होगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन व ‘आप’ के चेहरे से नकाब उतर चुका है। अब उचित समय आ गया है जब जनता की अदालत केंद्र सरकार के तानाशाही रवैए के खिलाफ कांग्रेस के पक्ष में फैसला करेगी। गुप्ता व वालिया ने कहा कि कांग्रेस भारी मतों के अंतर से उपचुनावों को जीत कर अपना परचम लहराएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!