जाखड़ समेत सभी राज्यों के कांग्रेस अध्यक्ष अपने पदों पर बने रहेंगे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jan, 2018 11:30 AM

sunil jakhar

पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ समेत सभी राज्यों के कांग्रेस अध्यक्ष अपने पदों पर काम करते रहेंगे। इस बात का संकेत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दिया गया है। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस के सियासी हलकों में ये चर्चाएं...

जालंधर(धवन): पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ समेत सभी राज्यों के कांग्रेस अध्यक्ष अपने पदों पर काम करते रहेंगे। इस बात का संकेत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दिया गया है। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस के सियासी हलकों में ये चर्चाएं शुरू हो गई थीं कि राहुल द्वारा राज्यों में अब अपनी इच्छानुसार कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्तियां की जाएंगी परन्तु राहुल गांधी ने आज इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

राहुल गांधी की तरफ से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने सभी राज्यों के कांग्रेस अध्यक्षों को लिखे पत्र में कहा कि राहुल गांधी ने फैसला लिया है कि सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियां, क्षेत्रीय कांग्रेस कमेेटियां तथा टैरीटोरियल कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष अपने पदों पर काम करते रहेंगे। कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं तथा उसके बावजूद राहुल गांधी द्वारा फिलहाल प्रदेश में कोई फेरबदल न करने का फैसला लिया गया है। पंजाब में भी कांग्रेस का नया संगठनात्मक ढांचा अभी बनना है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी केंद्रीय नेतृत्व की तरफ देख रहे थे कि वे इस संबंध में क्या फैसला लेते हैं। अब स्थिति साफ हो जाने के बाद प्रदेशों में नए संगठनात्मक ढांचे के गठन का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है।

जल्द ही नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां भी प्रदेशों में कर दी जाएंगी। कांग्रेसी हलकों ने बताया कि फिलहाल पंजाब में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा बनाया गया संगठनात्मक ढांचा काम कर रहा है। कई प्रदेश पदाधिकारी राज्य में मंत्री बन चुके हैं इसलिए जाखड़ द्वारा अब कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से सलाह करने के बाद नया संगठनात्मक ढांचा गठित किया जाएगा।माना जा रहा है कि लुधियाना में कार्पोरेशन चुनाव सम्पन्न होने के बाद ही नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जाएंगी। फिलहाल कांग्रेस लुधियाना में 10 फरवरी के नजदीक कार्पोरेशन चुनाव करवाना चाहती है। जालन्धर, अमृतसर व पटियाला में पहले ही कार्पोरेशन के चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!