Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Oct, 2017 01:37 PM
पंजाब विधान सभा में विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने आर.एस.एस. नेता रविन्द्र गोसाईं के हुए मर्डर पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि यह पंजाब में राजनीतिक मर्डर की पहली घटना नहीं है। इससे पहले पास्टर सुल्तान मसीह, भैणी साहिब में माता चंद कौर और जालंधर...
लुधियाना (सलूजा): पंजाब विधान सभा में विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने आर.एस.एस. नेता रविन्द्र गोसाईं के हुए मर्डर पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि यह पंजाब में राजनीतिक मर्डर की पहली घटना नहीं है। इससे पहले पास्टर सुल्तान मसीह, भैणी साहिब में माता चंद कौर और जालंधर में आर.एस.एस. नेता जगदीश गगरेजा के हुए कत्ल के जिम्मेवार आरोपियों को आज तक पुलिस बेनकाब करने में नाकाम साबित हुई है।
इसके कारण लोगों में डर व सहम का माहौल है। आम आदमी पार्टी के नेता खैहरा ने आज यहां रविन्द्र गोसाईं के निवास पर परिवार के प्रति हमदर्दी जताते हुए पत्रकार वार्ता दौरान कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह भी अकाली-भाजपा सरकार की तर्ज पर काम कर रहे हैं।
उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि आज पंजाब में अमन-कानून नाम की कोई चीज दिखाई नहीं देती बल्कि चारों ओर जंगल का राज ही दिखाई देता है। आज जिस तरह के पंजाब के हालात हो गए हैं, इस तरह के माहौल में कोई भी इंडस्ट्री नया यूनिट लगाने के लिए राज्य में निवेश नहीं करेगी।