Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jul, 2017 04:31 PM
आम आदमी पार्टी के विधायक और नए बने विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल खैहरा ने एक बार फिर कांग्रेस सरकार को अाड़े हाथों लिया।
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के विधायक और नए बने विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल खैहरा ने एक बार फिर कांग्रेस सरकार को अाड़े हाथों लिया। चंडीगढ़ में बैंस भाईयों के साथ संयुक्त प्रैस कांफ्रैंस कर खैहरा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह पर बोलते हुए कहा कि पंजाब में सरकार बने कई महीने हो चुके हैं परन्तु बावजूद इसके कैप्टन अभी तक पंजाब नहीं आए हैं।
खैहरा ने कांग्रेस को बाबूओं की सरकार करार दिया है। अाप नेता मुताबिक किसान हितैषी कहलाने वाली कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अभी तक आत्महत्याएं कर चुके एक भी किसान के घर नहीं गए हैं।
खैहरा ने कहा कि पंजाब में आए दिन कत्ल हो रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री पंजाब छोड़ कर दिल्ली की तरफ बढ़ कूच कर रहे हैं। अकाली दल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अकाली दल के कार्यकाल दौरान पुलिस का राजनीतिक करन हुआ परन्तु कांग्रेस ने इसे थमने के लिए एक कदम जरूर उठाया परन्तु अब कांग्रेस भी अकाली दल की राह पर ही चल रही है।