Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Nov, 2017 03:43 PM
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें उन्होंने शनिवार को दल के जिला जत्थेदारों का ऐलान किया है।
चंडीगढ़(भुल्लर): शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें उन्होंने शनिवार को दल के जिला जत्थेदारों का ऐलान किया है।
इस संबंधित जानकारी देते स. बादल ने बताया कि पार्टी के जिन सीनियर नेताओं को जिला जत्थेदार बनाया गया है, उनमें से अजीत सिंह कोहाड़ पूर्व मंत्री पंजाब को जिला अकाली जत्था जालंधर (देहाती) का प्रधान, सिकन्दर सिंह मलूका पूर्व मंत्री को जिला अकाली जत्था बठिंडा (देहाती) का प्रधान, स. सुरजीत सिंह रखड़ा पूर्व मंत्री को जिला अकाली जत्था पटियाला (देहाती) का प्रधान, स. संता सिंह उमेदपुर को पुलिस जिला खन्ना, दर्शन सिंह शिवालिक को पुलिस जिला जगरावां और स. रणजीत सिंह ढिल्लों पूर्व विधायक को जिला अकाली जत्था लुधियाना (शहरी) का प्रधान बनाया गया।
स. बादल ने बताया कि वीर सिंह लोपोके को जिला अकाली जत्था अमृतसर (देहाती) और स. गुरप्रताप सिंह टीका को अमृतसर (शहरी), प्रो. विरसा सिंह वलहोटा जिला अकाली जत्था तरनतारन (देहाती), स. स्वर्ण सिंह चनारथल जिला फतेहगढ़ साहिब (देहाती) आदि ओर मेंबर प्रधान होंगे। स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि जल्दी ही बाकी संगठनों का भी ऐलान कर दिया जाएगा।