Edited By Updated: 24 Dec, 2016 01:50 PM
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने दावा किया कि पंजाब के सर्वपक्षीय विकास के कारण वह तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं।
चण्डीगढ़/मानसा(जस्सल): उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने दावा किया कि पंजाब के सर्वपक्षीय विकास के कारण वह तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में बहुत तेजी से विकास हो रहा है, जिससे पंजाब के लोग काफी खुश हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पास एक-दूसरे की टांगें खींचने के सिवाय और कोई मुद्दा नहीं है। वह मानसा के विधायक प्रेम मित्तल के पंजाब जलस्रोत प्रबंधन और विकास निगम का चंडीगढ़ में चेयरमैन का पद सम्भालने और ताजपोशी के समय आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों को मूर्ख बना रही हैं।