Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jul, 2017 09:30 AM
कांग्रेसी ज्यादतियों के शिकार हो रहे अकाली वर्करों को मिलने शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल आज हलका डेरा बाबा नानक पहुंचे। जहां उन्होंने जबर विरोधी लहर की शुरुआत की।
बटालाः कांग्रेसी ज्यादतियों के शिकार हो रहे अकाली वर्करों को मिलने शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल आज हलका डेरा बाबा नानक पहुंचे। जहां उन्होंने जबर विरोधी लहर की शुरुआत की।
बादल ने कांग्रेस से परेशान लोगों का हाल पूछा। इसके बाद पीड़ितों तथा अकाली वर्करों को संबोधित करते उन्होंने कहा कि अकाली दल हमेशा लोगों का हितैषी रहा है। अगर लोग मौजूदा सरकार के रवैये से परेशान हैं तो अकाली दल उनका पक्षधर बनकर खड़ा होगा। उनकी कानूनी लड़ाई अब वह खुद लड़ेंगे(सुखबीर) और सारा खर्चा भी वह उठाएंगे।
इस मौके पर पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि वह अकाली वर्करों के साथ धक्केशाही करने वालों को चेतावनी देते हैं कि वह अपनी हरकतों से बाज अा जाएं नहीं तो अंजाम बुरे होंगे।