Edited By Updated: 24 Jan, 2017 05:21 PM
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां जनता को अपने-अपने तरीके से लुभाने में लगी हुर्इ है। जनता से वोट की मांग करते हुए
नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां जनता को अपने-अपने तरीके से लुभाने में लगी हुर्इ है। जनता से वोट की मांग करते हुए पार्टी के नेता बड़ें-बड़े दावे कर रहे है, जो चुनावी रैलियों में जमकर देखें जा सकते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा पंजाब के लुधियाना में देखने को मिला, जहां उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल जनता से दावे कर रहे थे कि तभी उनकी पोल खुल गर्इ।
रैली के दौरान बंद हो गर्इ बिजली
जानकारी के मुताबिक लुधियाना में सुखबीर सिंह बादल की रैली हुई है। रैली के दौरान एक अनोखा मंजर देखने को मिला जिसने उनके काम की पोल उनके ही सामने खोल दी है। दरअसल रैली को संबोधित करते हुए सुखबीर दावा कर रहे थे कि उनकी सरकार ने राज्य में 24 घंटे बिजली का इंतजाम किया, तभी लाइट चली गई। इसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा मचाया , इससे ये भी साफ हो गया कि लुधियाना में लाइट के कितने अच्छे इंतजाम किए गए हैं।