Edited By Updated: 20 Mar, 2017 11:22 PM
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ....
चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सोमवार को पार्टी विधायक दल के नेता चुने गए। पूर्व प्रमुख संसदीय सचिव और आदमपुर से विधायक पवन कुमार टीनू को चीफ व्हिप चुना गया। पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई विधायक दल के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला हुआ।
सदस्यों ने शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा बीते दस वर्षों में किए गए कामों को उल्लेख किया और शिअद-भाजपा शासन में किए गए विकास की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुखबीर के नेतृत्व में पार्टी विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभाएगी और पंजाब तथा पंजाबियों के कल्याण के लिए काम करती रहेगी।