सुखबीर बादल ने किया शिअद पदाधिकारियों का एेलान,बादल फिर बने संरक्षक

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Nov, 2017 01:19 PM

sukhbir badal announces new party structure

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व पंजाब के पूर्व डिप्टी सी.एम. सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के विभिन्न ढांचे को पुनर्गठन किया गया है। इसके तहत शिअद के सीनियर उपाध्यक्षों और महासचिवों की पहली सूची जारी की गई।

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व पंजाब के पूर्व डिप्टी सी.एम. सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के विभिन्न ढांचे को पुनर्गठन किया गया है। इसके तहत शिअद के सीनियर उपाध्यक्षों और महासचिवों की पहली सूची जारी की गई। सुखबीर बादल ने बताया कि प्रकाश सिंह बादल शिअद के संरक्षक बने रहेंगे और पार्टी के सीनियर नेता सुखदेव सिंह ढींढसा महासचिव होंगे।


बुधवार को पार्टी मुख्यालय से बयान जारी करते हुए सुखबीर बादल ने बताया कि पार्टी कोर कमेटी का गठन हाल ही में कर दिया गया था। बुधवार को जारी की गई सूची के अनुसार, जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, बलविंदर सिंह भूंदड़, जत्थेदार तोता सिंह, डा. उपदिंरजीत कौर, महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, निर्मल सिंह काहलों, जनमेजा सिंह सेखों, चरणजीत सिंह अटवाल, सेवा सिंह सेखवां, आदेश प्रताप सिंह कैरों, डा. दलजीत सिंह चीमा, नरेश गुजराल और शरणजीत सिंह ढिल्लों को पार्टी का सीनियर उपाध्यक्ष बनाया गया है।

 

सुखबीर बादल ने बताया कि पार्टी के जिन नेताओं को महासचिव नियुक्त किया गया है, उनमें डा. रतन सिंह अजनाला, बिक्त्रस्म सिंह मजीठिया, परमिंदर सिंह ढींढसा, सोहन सिंह ठंडल, जीत महिंदर सिंह सिद्धू, मनजिंदर सिंह सिरसा, इकबाल सिंह झूंदा, पवन कुमार टीनू, गुरप्रताप सिंह वडाला, मनप्रीत सिंह अयाली, हरमीत सिंह संधू, गगनजीत सिंह बरनाला और हरप्रीत सिंह कोटभाई के नाम शामिल हैं। सुखबीर बादल ने कहा कि जल्दी ही पार्टी के बाकी जत्थेबंदक ढांचे का भी एलान कर दिया जाएगा। 
  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!