Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Nov, 2017 07:47 AM
सदन में घमासान पर तीखा निशाना साधते हुए शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी फ्रैंडली मैच खेल रही हैं। उन्होंने कहा कि शिअद-भाजपा ने विधानसभा में किसानी संकट पर चर्चा करने के लिए स्थगन प्रस्ताव पेश किया था, लेकिन इस...
चंडीगढ़(अश्वनी): सदन में घमासान पर तीखा निशाना साधते हुए शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी फ्रैंडली मैच खेल रही हैं। उन्होंने कहा कि शिअद-भाजपा ने विधानसभा में किसानी संकट पर चर्चा करने के लिए स्थगन प्रस्ताव पेश किया था, लेकिन इस प्रस्ताव को नकार दिया गया। यह केवल इसलिए किया गया ताकि सरकार अपनी नाकामियों को छुपा सके।
सुखबीर ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर चर्चा से इंकार के कारण मजबूरन शिअद-भाजपा विधायकों को सदन से वॉक्आऊट करना पड़ा। सुखबीर ने कहा कि सरकार पहले भी कर्जा माफी का ऐलान करके, कैबिनेट मीटिंग में इस प्रस्ताव को पास करके व नोटीफिकेशन तक जारी कर किसानों को धोखा दे चुकी है क्योंकि कर्ज तो अब तक माफ नहीं हुआ। इसके चलते किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं। बैंकों ने किसानों को डिफाल्टर घोषित कर दिया है, जिसके चलते मजबूरी में उन्हें आढ़तियों से कर्जे लेने पड़ रहे हैं।