Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Sep, 2017 04:11 PM
पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज बाद दोपहर दिल्ली में कत्ल किए गए लहरा मोहब्बत के सिख युवक गुरप्रीत सिंह के पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख बांटा।
लहरा मोहब्बत (मनीष): पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज बाद दोपहर दिल्ली में कत्ल किए गए लहरा मोहब्बत के सिख युवक गुरप्रीत सिंह के पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख बांटा। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह की गत 5 दिन पहले दिल्ली में सिगरेटनोशी करने पर रोकने संबंधी कत्ल कर दिया गया था।
इस मौके पर उन्होंने मृतक के पिता ओंकार सिंह व बहन हरप्रीत कौर से बातचीत करते हुए कहा कि दुख की घड़ी में उनकी परिवार के साथ पूरी हमदर्दी है। उन्होंने कहा कि कातिल को सख्त सजा दिलवाने व परिवार को इंसाफ दिलवाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री से बातचीत जारी है।