5 बच्चों के पिता ने लगाया फंदा, वजह कर देगी हैरान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Sep, 2017 09:02 AM

suicide case by the young man

यहां से 4 किलोमीटर दूर गांव भागसर में ईंटों के भट्ठे पर कार्य करने वाले एक मजदूर पूर्ण राम (55) पुत्र बोहड़ राम ने कर्जे व........

श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा, दर्दी): यहां से 4 किलोमीटर दूर गांव भागसर में ईंटों के भट्ठे पर कार्य करने वाले एक मजदूर पूर्ण राम (55) पुत्र बोहड़ राम ने कर्जे व बीमारी से तंग आकर आज सुबह पंजाब नैशनल बैंक के नजदीक श्मशानघाट में एक वृक्ष से फंदा लगा लिया व अपनी जीवन लीला खत्म कर ली।

थाना लक्खेवाली की पुलिस थानेदार शमशेर सिंह की अध्यक्षता में घटना स्थल पर पहुंच गई व शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल मलोट से करवाकर वारिसों को सौंप दिया। मृतक के 3 लड़के व 2 लड़कियां हैं, जिनमें से एक लड़का व एक लड़की ही विवाहित है। मृतक के लड़के राजा राम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पिता पूर्ण राम गत 7-8 माह से कैंसर से पीड़ित था व उसका उपचार गंगानगर, बीकानेर, बठिंडा व गुरु गोबिंद सिंह मैडीकल कालेज फरीदकोट से करवाया गया था।

बीमारी से अढ़ाई लाख रुपए का कर्जा भी उस पर हो गया। जिस कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था व आज उसने आत्महत्या कर ली। श्मशानघाट में रहने वाले सेवादार सीरा सिंह ने गांव की सरपंच गुरमेल कौर व उनके पति मंदर को मृतक के संदर्भ में जानकारी दी। पंजाब खेत मजदूर यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष काका सिंह खुंडे हलाल व भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता हरपूल सिंह भी मौके पर पहुंच चुके थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार की बुरी नीतियों के कारण ही मजदूर व किसान खुदकुशियां कर रहे हैं।

उन्होंने मांग की कि परिवार की आर्थिक तौर पर मदद की जाए। कांग्रेसी नेता मेजर सिंह मिट्ठू, बबलजीत सिंह बराड़, गुरचेत सिंह बराड़, सोहन सिंह खालसा व दीप बराड़ ने भी सरकार से मांग की है कि उक्त पीड़ित परिवार को सहायता दी जाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!