Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Oct, 2017 09:14 AM
एक विवाहिता की अपने ससुराल परिवार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
बरनाला(विवेक सिंधवानी, गोयल): एक विवाहिता की अपने ससुराल परिवार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता शिंगारा सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी मोहर सिंह पत्ती बी ने बताया कि उसकी लड़की गुरप्रीत कौर (19) का विवाह करीब एक वर्ष पहले अवतार सिंह पुत्र बसंत सिंह वासी पक्खोकलां के साथ हुआ था।
गत दिवस उसकी लड़की के ससुराल गांव से फोन आया कि उसकी लड़की के घर लड़ाई हो गई है। जब उसने जाकर देखा तो लड़की मरी पड़ी थी। हमें उसके ससुराल परिवार ने बताया कि लड़की ने अपनी दोनों कलाइयां किसी तेजधार हथियार से काट ली व बाद में फंदा लगा लिया। जब इस संबंधी थाना रूड़ेकेकलां के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर मनजीत सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि मृतक लड़की के पिता के बयानों के आधार पर 174 की कार्रवाई अमल में लाई गई है। मामले ने लिया नया मोड़: सिविल अस्पताल बरनाला में बातचीत करते हुए मृतक लड़की के परिजनों ने कहा कि लड़की की मौत होने के कारण उसके पिता का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था।
जिस कारण उसने गलती से पुलिस के पास बयान दर्ज करवा दिए हैं। लड़की के चाचा गुरचरण सिंह के लड़के गुरदित्त सिंह ने धारा में इजाफा करने के लिए लड़के के पिता, भाई व मौसी सास के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए एस.एच.ओ. रूड़ेकेकलां को नई दख्र्वास्त दी है। जब इस संबंधी एस.एच.ओ. रूड़ेकेकलां मनजीत सिंह से बातचीत की तो उन्होंने क हा कि परिजन जो नई दख्र्वास्त देंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मृतक लड़की का पोस्टमार्टम करने के लिए डाक्टरों का पैनल बनाकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। बिसरा भी निकलवाकर जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद दूध का दूध व पानी का पानी हो जाएगा।