Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Nov, 2017 03:41 PM
व दानेवाला में कर्ज से परेशान किसान ने कीटनाशक दवा निगलकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक किसान पर आढ़ती का 6 से 7 लाख तक का कर्ज था जिससे परेशान होकर उसने कीटनाशक दवाई खा ली।
मलोटः गांव दानेवाला में कर्ज से परेशान किसान ने कीटनाशक दवा निगलकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक किसान पर आढ़ती का 6 से 7 लाख तक का कर्ज था जिससे परेशान होकर उसने कीटनाशक दवाई खा ली। मृतक की पहचान मेजर सिंह पुत्र जीत सिंह के रुप में हुई है।
मृतक के बेटे लखबीर सिंह (26) ने बताया कि वह अनाज मंडी मलोट स्थित आढ़ती के पास हिसाब करवाने गया था, जहां पर उसकी आढ़ती के साथ किसी बात को तकरार हो गई। कुछ समय पशचात वह बाहर चला गया लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। वापस न आने पर उन्होंने उसकी तलाश की तो वह खेतों में मृत मिला। जिसके पास ही कीटनाशक दवा की शीशी भी पड़ी थी। जिस पर उसे तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।