Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Sep, 2017 11:20 AM
गांव मैदेवास के किसान दर्शन सिंह (40) ने बीती रात आॢथक तंगी के चलते जहरीली वस्तु निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
धर्मगढ़ (बेदी): गांव मैदेवास के किसान दर्शन सिंह (40) ने बीती रात आॢथक तंगी के चलते जहरीली वस्तु निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला नेता जसवीर सिंह मैदेवास ने बताया कि कर्ज के बोझ से दबा दर्शन सिंह पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था उसने बैंक से 3 लाख 60 हजार रुपए का कर्ज लिया हुआ था। इसके अलावा अढ़ाई लाख रुपए आढ़ती के देने थे।
रविवार की रात को दर्शन सिंह ने घर में ही कोई जहरीली वस्तु निगल ली। जिसको इलाज के लिए सुनाम अस्पताल लाया जा रहा था परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को सरकारी अस्पताल सुनाम में पोस्टमार्टम के लिए रखा है।