Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Aug, 2017 02:37 PM
कर्ज में डबे एक और किसान ने आत्महत्या कर ली।
मानसाः कर्ज में डूबे किसानों द्वारा खुदकुशी करने के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला हमारे पास गांव सहानेवाली का सामने आया है।
जानकारी के अनुसार गांव सहानेवाली के किसान हरदीप सिंह(32) ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक किसान पर करीब 7 लाख रुपए का कर्ज था। जिसके चलते बैंक ने किसान को जेल भी भिजवा दिया था। वहीं दूसरी तरफ कर्ज लेने के लिए एक आड़तिए ने भी उसे अदालत का नोटिस भिजवा दिया था। जिसके कारण परेशान होकर किसान ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।