Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Aug, 2017 09:07 AM
सब-डिवीजन तलवंडी साबो के गांव लहरी में एक किसान जगतार सिंह ने घर की आर्थिक तंगी के चलते जहरीली दवा पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। तलवंडी साबो पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया।
तलवंडी साबो (मुनीश): सब-डिवीजन तलवंडी साबो के गांव लहरी में एक किसान जगतार सिंह ने घर की आर्थिक तंगी के चलते जहरीली दवा पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। तलवंडी साबो पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार गरीब किसान जगतार सिंह 4 बच्चों का पिता था, जिसमें 2 लड़के व 2 लड़कियां हैं। उसकी कमाई से घर का खर्च बड़ी मुश्किल से चलता था। मृतक के भतीजे सिकन्दर सिंह ने बताया कि वह आॢथक तंगी के चलते परेशान रहता था। गत सायं वह खेत गया था। सुबह उसका शव वहां पड़ा था।