Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jul, 2017 03:19 PM
दिमागी तौर पर परेशान एक व्यक्ति ने जहरीली चीज निगल कर आत्महत्या कर ली। थाना रूड़ेके कलां के कांस्टेबल परगट सिंह ने बताया कि दर्शन सिंह पुत्र लीला सिंह रूड़ेके कलां पर कर्जा चढ़ा हुआ था जिस कारण वह परेशान रहता था।
बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): दिमागी तौर पर परेशान एक व्यक्ति ने जहरीली चीज निगल कर आत्महत्या कर ली। थाना रूड़ेके कलां के कांस्टेबल परगट सिंह ने बताया कि दर्शन सिंह पुत्र लीला सिंह रूड़ेके कलां पर कर्जा चढ़ा हुआ था जिस कारण वह परेशान रहता था।
दिमागी परेशानी के कारण उसकी दवाई भी चल रही थी। गत दिवस उसने कोई जहरीली चीज निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पत्नी अमरजीत कौर के बयानों के आधार पर 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करने उपरांत लाश वारिसों के हवाले कर दी है।