आत्महत्या मामले में नामजद व्यक्ति ने नोटिस मिलने पर साथियों सहित किया हमला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Nov, 2017 11:36 AM

suicide case

गांव चक्क खियो वाला बोदला में गत रात्रि हुए झगड़े में 2 व्यक्ति घायल हो गए। सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती सुखपाल सिंह (24) वासी गांव चक्क खियोवाला बोदला ने बताया कि 5 जनवरी को उसके पिता बलदेव सिंह ने गांववासी कुछ व्यक्तियों से परेशान होकर...

फाजिल्का(नागपाल): गांव चक्क खियो वाला बोदला में गत रात्रि हुए झगड़े में 2 व्यक्ति घायल हो गए। सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती सुखपाल सिंह (24) वासी गांव चक्क खियोवाला बोदला ने बताया कि 5 जनवरी को उसके पिता बलदेव सिंह ने गांववासी कुछ व्यक्तियों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी जिस संबंधी अदालत द्वारा गांववासी उक्त व्यक्तियों को नोटिस जारी किया गया था।

उक्त व्यक्ति उसे नोटिस वापस लेने की बात कहते हैं जिसका उसने विरोध किया। गत रात्रि लगभग 8 बजे उक्त व्यक्तियों ने उक्त रंजिश के चलते अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। जब उसके गांववासी रिश्तेदार कुलवीर सिंह (24) ने झगड़े में उसे बचाने का प्रयास किया तो उक्त व्यक्तियों ने दोनों को पीट डाला। जिस कारण उसके दोनों हाथों व शरीर पर व उसके रिश्तेदार के सिर व शरीर पर चोटें आई हैं।  

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!