Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Oct, 2017 12:48 PM
एक किसान को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले आढ़तिए को दशहरे के अवसर पर रामपुरा हलके के कांग्रेसी विधायक गुरप्रीत सिंह कांगड़ द्वारा सम्मानित किया जाना अति निंदनीय कार्य है।
भटिंडा (परमिंद्र): एक किसान को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले आढ़तिए को दशहरे के अवसर पर रामपुरा हलके के कांग्रेसी विधायक गुरप्रीत सिंह कांगड़ द्वारा सम्मानित किया जाना अति निंदनीय कार्य है।
उक्त विचार भाकियू लक्खोवाल के प्रांतीय सकत्तर जनरल रामकरन सिंह रामा, जिलाध्यक्ष दारा सिंह माइसरखाना, महासचिव सरूप सिंह सिद्धू, वित्त सचिव सुखदेव सिंह जवंधा तथा ब्लॉक अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने प्रकट करते हुए कहा कि उक्त आढ़तिए पर एक किसान को खुदकुशी हेतु मजबूर करने के आरोप हैं लेकिन विधायक ने उसे सम्मानित करके किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि सियासी पार्टियों इस प्रकार के आढ़तियों से मोटी राशि वसूल करती हैं जिस कारण उन्हें लाइसैंस जारी कर दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यूनियन पहले से ही कहती आ रही है कि कांग्रेस किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन है और अब विधायक कांगड़ ने यह साबित भी कर दिया है।