ससुरालियों से तंग आकर विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम,मासूम बेटे पर भी न आया तरस

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Sep, 2017 07:56 AM

suicide case

गांव जंडोके सरहाली में ससुरालियों से तंग महिला ने मासूम बेटे के साथ नहर में डूब कर आत्महत्या कर ली।

तरनतारन(रमन): गांव जंडोके सरहाली में ससुरालियों से तंग महिला ने मासूम बेटे के साथ नहर में डूब कर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि महिला का पति बीमार था और उसके इलाज को लेकर वह परेशान थी।

6 साल पहले हुआ था विवाह
जानकारी अनुसार, दिलबाग सिंह निवासी गांव सोहल ने 6 वर्ष पहले अपनी लड़की मनदीप कौर का विवाह गांव जंडोके सरहाली निवासी तरसेम सिंह के लड़के गुरप्रीत सिंह के साथ किया था। गुरप्रीत सिंह कार पेंटर का काम करता था। कुछ वर्षों से गुरप्रीत सिंह बीमार था। शारीरिक और मानसिक तौर पर कमजोर गुरप्रीत सिंह का इलाज करवाने के लिए मनदीप कौर परेशान थी।

मनदीप कौर को उसके ससुराल वाले घर छोडऩे के लिए परेशान करने लगे। मनदीप कौर को ससुर तरसेम सिंह, देवर लखविन्द्र सिंह, गुरजीत सिंह गोरा, सास रणजीत कौर रानो ने कथित रूप में मारपीट कर कई बार घर से निकाला परन्तु पंचायतों द्वारा फैसला करवाकर मनदीप कौर को ससुराल घर भेजा गया। शनिवार को मनदीप कौर को ससुरालियों ने फिर से परेशान किया। इसके बाद शाम करीब 6 बजे मनदीप कौर अपने लड़के अभिमान सिंह के साथ ससुराल से कपड़ों वाला लिफाफा लेकर चली गई व लड़के समेत नहर में छलांग लगा दी। मनदीप कौर और उसके लड़के के लापता होने बारे ससुर तरसेम सिंह और देवर लखविंदर सिंह द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई परंतु मनदीप कौर का कोई सुराग नहीं लगा।

सोमवार को सुबह 8 बजे गांव के लोगों ने नहर के किनारे कपड़ों वाला लिफाफा देखा और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर से मनदीप कौर व उसके मासूम लड़के अभिमान सिंह का शव बरामद कर लिया। मौके पर पहुंचे एस.पी. तिलक राज, डी.एस.पी. सोहन सिंह, थाना सरहाली के एस.एच.ओ. अमोलकदीप सिंह और ए.एस.आई. सविन्द्र सिंह सिंदबाद ने बताया कि मृतका मनदीप कौर के पिता दिलबाग सिंह और गांव सोहल के सरपंच स्वर्ण सिंह के बयानों पर चारों आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!