Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Sep, 2017 11:43 AM
आर्थिक तंगी से परेशान गांव मल्लवाला के एक व्यक्ति ने जस्सी बागवाली के लसाड़ा ड्रेन में कूदकर खुदकुशी कर ली।
संगत मंडी(मनजीत): आर्थिक तंगी से परेशान गांव मल्लवाला के एक व्यक्ति ने जस्सी बागवाली के लसाड़ा ड्रेन में कूदकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार जग्गा सिंह निवासी मल्लवाला कालू राम निवासी नाथवाला की गऊओं की देख-रेख करके अपने परिवार का गुजारा चलाता था। उसके 2 लड़के व एक विवाह योग्य लड़की थी। लड़के उससे अलग रहते थे, जबकि लड़की की शादी को लेकर वह परेशान रहता था।
कल शाम जग्गा सिंह घर से गया लेकिन वापस नहीं आया। उसका शव लसाड़ा डे्रन से बरामद किया गया। सूचना मिलने पर संगत सहारा सेवा संस्था के सदस्यों ने उसका शव निकालकर सिविल अस्तपाल बठिंडा पहुंचाया। परमजीत सिंह ने बताया कि जग्गा सिंह गरीबी व लड़की की शादी को लेकर परेशान था। पुलिस ने कार्रवाई के बाद उसका शव परिजनों के हवाले कर दिया है।