Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Sep, 2017 08:27 AM
15 वर्षीय किशोर की जहरीली दवा निगलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सोहिब के रूप में हुई है।
लुधियाना(महेश): 15 वर्षीय किशोर की जहरीली दवा निगलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सोहिब के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था, जोकि अपने भाई के पास मन्ना सिंह नगर में आया था। सलेम टाबरी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।
ए.एस.आई. सुखपाल सिंह ने बताया कि शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि त्यौहारों के चलते सोहिब कुछ दिन पहले अपने भाई इम्तियाज के पास रहने सहारनपुर से आया हुआ था। 2 दिन पहले अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। तब उसने दवाई समझ कर जहर निगल लिया। तबीयत बिगडऩे पर उसे दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सलेम टाबरी पुलिस ने फिलहाल धारा-174 के तहत कार्रवाई करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अगर जांच के दौरान कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।