Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Sep, 2017 08:44 AM
गांव लहरी में एक गरीब मजदूर ने कर्ज के बोझ व घर की आर्थिक स्थिति के चलते जहरीली दवा पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
तलवंडी साबो (मुनीश): गांव लहरी में एक गरीब मजदूर ने कर्ज के बोझ व घर की आर्थिक स्थिति के चलते जहरीली दवा पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार गांव लहरी के मजदूर बिक्कर सिंह ने रात के समय घर में कोई जहरीली दवा पी ली जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक मजदूर के 4 बच्चे हैं जिनमें 2 लड़के व 2 लड़कियां हैं।
मृतक के पिता मिट्ठू सिंह के अनुसार उसके सिर पर गांव के कुछ किसानों का कर्ज था, जबकि अपनी लड़कियों की शादी व कर्ज के कारण वह काफी परेशान रहता था। सीगो चौकी पुलिस ने मृतक का तलवंडी साबो के शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। चौकी इंजार्च भूपिंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामले में 174 की कार्रवाई की गई है।