Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Aug, 2017 02:19 PM
घरेलू विवाद को लेकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में युवक को सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है।
कपूरथला (मल्होत्रा): घरेलू विवाद को लेकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में युवक को सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल कपूरथला में अपना उपचार करवा रहे साबी पुत्र सोहन लाल निवासी गांव लेसड़ीवाल, जालंधर के रिश्तेदार विशाल पुत्र टहल सिंह ने बताया कि उसका अपनी पत्नी के साथ कुछ समय से विवाद चल रहा था, जिसको लेकर वह अपने मायके कपूरथला आई थी। साबी जब अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए कपूरथला आया तो किसी बात को लेकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया।