Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Aug, 2017 11:15 AM
समाना की आनंद कालोनी में मंगलवार सुबह एक नवविवाहिता ने सल्फास की गोलियां निगल ली थीं।
समाना (शशिपाल): समाना की आनंद कालोनी में मंगलवार सुबह एक नवविवाहिता ने सल्फास की गोलियां निगल ली थीं। मृतका के परिजन शव को लेकर रोष प्रकट करने हेतु डी.एस.पी. समाना के कार्यालय पहुंच गए। वर्णनीय है कि मृतक पिंकी पुत्री नाथू राम निवासी बुढलाडा के भाई पवन कुमार ने बताया कि 2 वर्ष पहले सितम्बर 2015 में उन्होंने पिंकी की शादी आशु कुमार पुत्र स्व. दीवान चंद निवासी आनंद कालोनी समाना से की थी।
बार-बार दहेज की मांग पूरी करने के बावजूद ससुरालियों ने नया मकान बनाने हेतु अब 6 लाख रुपए की मांग करते हुए पिंकी को तंग करना शुरू कर दिया था, जिससे दुखी होकर पिंकी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। डी.एस.पी. राजविंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के भाई पवन कुमार के बयानों के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति आशु कुमार, देवर शैंटी कुमार, देवरानी भावना, सास किरण व मामा विजय कुमार के खिलाफ धारा 304 बी एवं 120 बी के तहत केस दर्ज कर शैंटी कुमार को हिरासत में ले लिया है तथा पुलिस अन्य आरोपियों को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने परिजनों को इंसाफ देने का विश्वास दिलाया, जिसके बाद मृतका के शव को संस्कार हेतु उसके मायके वाले बुढलाडा ले गए।