Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jul, 2017 12:05 PM
पत्नी के साथ हुए विवाद से तंग आकर एक पति द्वारा जहर निगलने का समाचार प्राप्त हुआ है। वहीं हालत बिगडऩे के बाद उसके परिजनों द्वारा उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने उसकी हालत को गंभीर बताया है।
कपूरथला (मल्होत्रा): पत्नी के साथ हुए विवाद से तंग आकर एक पति द्वारा जहर निगलने का समाचार प्राप्त हुआ है। वहीं हालत बिगडऩे के बाद उसके परिजनों द्वारा उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने उसकी हालत को गंभीर बताया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में अपना उपचार करवा रहे बबलू पुत्र बीपा निवासी गांव शेखूपुर, कपूरथला ने बताया कि उसका उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिससे वह उसका घर छोड़कर अपने माता-पिता के पास चली गई। जब वह अपनी पत्नी को मनाने के लिए अपने ससुराल पहुंचा तो उसकी पत्नी ने उसके साथ फिर झगड़ा शुरू कर दिया जिससे दुखी होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे बिगड़ती हालत के बाद उसके परिजनों द्वारा उसे सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया।