Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jun, 2017 03:06 PM
फगवाड़ा के निकटवर्ती गांव पलाही में पहेलीपूर्ण हालात में एक व्यक्ति द्वारा जहरीली वस्तु निगलने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की पहचान गोपाल वासी गांव पलाही के रूप में हुई है, को उपचार हेतु सिविल अस्पताल लाया गया है।
फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा के निकटवर्ती गांव पलाही में पहेलीपूर्ण हालात में एक व्यक्ति द्वारा जहरीली वस्तु निगलने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की पहचान गोपाल वासी गांव पलाही के रूप में हुई है, को उपचार हेतु सिविल अस्पताल लाया गया है।
उसके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि गोपाल ने किसी से कर्जा लिया हुआ है और उसका भुगतान भी कर रहा है, लेकिन जिस व्यक्ति से उसने कर्जा ले रखा है वह उसे बेवजह तंग-परेशान कर रहा है। उक्त व्यक्ति उसके घर को ताला लगाने की भी धमकी दे रहा है। इसी के चलते गोपाल ने हालात से मजबूर होकर परेशानी में जहरीली वस्तु निगली है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।