Edited By Updated: 26 Mar, 2017 05:10 PM
कस्बा शेरपुर में एक व्यक्ति ने घरेलू परेशानी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। थाना शेरपुर में मृतक के पिता के ब्यानों पर उसकी बहू व पोते पर मामला दर्ज कर लिया है।प्रीतम सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी शेरपुर ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र ज्ञान सिंह शराब...
शेरपुर(अनीश): कस्बा शेरपुर में एक व्यक्ति ने घरेलू परेशानी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। थाना शेरपुर में मृतक के पिता के ब्यानों पर उसकी बहू व पोते पर मामला दर्ज कर लिया है।प्रीतम सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी शेरपुर ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र ज्ञान सिंह शराब पीने का आदी था। इसके चलते उसका अपनी पत्नी व पुत्र के साथ झगड़ा रहता था। झगड़े से तंग आकर उसके बेटे ने आत्महत्या कर ली।
थाना शेरपुर के पुलिस प्रमुख मलकीत सिंह चीमा ने बताया कि प्रीतम सिंह के बयानों के आधार पर ज्ञान सिंह की पत्नी बलजीत कौर व उसके लड़के प्रदीप सिंह के खिलाफ खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।