Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Sep, 2017 11:33 AM
जगराअों के गांव हठूर में अाज सुबह उस समय मातम छा गया जब युवा पति-पत्नी एक ही फंदे पर झूलते मिले।
जगराअों/हठूर(भट्टी/राज बब्बर) : जगराअों के गांव हठूर में अाज सुबह उस समय मातम छा गया जब युवा पति-पत्नी एक ही फंदे पर झूलते मिले। उन्होंने अात्महत्या क्यों की कारणों का पता अभी नहीं लग पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि उनकी शादी एक साल पहले ही हुई थी और मृतक लड़की सात महीने की गर्भवती भी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल जगराओं पहुंचा जांच शुरु कर दी।
गांव हठूर में गुरदीप सिंह (30) और उसकी पत्नी हरमीत (25) की घर के बरामदे में गाडर की हुक से लटके शव देख कर गुरदीप की माता के होश उड़ गए। माता के रोने की आवाजें सुन कर पड़ोसी जैसे ही इक्कठे हुए तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गईं।
पड़ोसियों का कहना था कि एक वर्ष पहले शादी हुई,ख्वाहिशें भी अभी पूरी नहीं हुई थी कि एेसा कदम उठाना सभी को चकित कर रहा है। मौके पर गांव के सरपंच चंद सिंह डल्ला ने बताया कि ज़िमींदारों का यह लड़का उनके पड़ोस में रहता है, और खेतीबाड़ी के साथ ड्राइवर का काम भी करता है। इस का पिता भी अपना ट्रक चलाता है। बीती रात पिता ट्रक लेकर गया हुआ था और घर में इन दोनों के अलावा इनकी माता ही थी। सुबह माता उठी तो उनके लटकते शव देख हैरान रह गई। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।