नौजवान ने सल्फास खाकर की आत्महत्या

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Dec, 2017 04:06 PM

suicide attempt

गांव ढिल्लवां में एक नौजवान ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक परगट सिंह के चाचा के लड़के गुरजंट सिंह ने बताया कि नौजवान कई दिनों से मजदूरी न मिलने के कारण परेशान रहता था। वह अब 5-7 दिनों से सर्विस स्टेशन पर नौकरी करने लगा था। आज प्रात: घर में...

तपा मंडी(गर्ग,शाम): गांव ढिल्लवां में एक नौजवान ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक परगट सिंह के चाचा के लड़के गुरजंट सिंह ने बताया कि नौजवान कई दिनों से मजदूरी न मिलने के कारण परेशान रहता था। वह अब 5-7 दिनों से सर्विस स्टेशन पर नौकरी करने लगा था। आज प्रात: घर में सल्फास खाकर बाहर आकर बैठे गांव निवासियों से कहने लगा कि उसने आधी पुडिय़ा खा ली है।

वह उल्टियां करने लग पड़ा। लोगों ने तुरंत उसके माता-पिता को सूचित किया तो उसे सिविल अस्पताल तपा में दाखिल करवाया गया परन्तु हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसको बरनाला रैफर कर दिया। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक परगट सिंह अभी अविवाहित ही था। जब पुलिस स्टेशन तपा से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वारिसों के बयानों के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!