Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Sep, 2017 02:11 PM
अपनी सहेलियों के साथ माता नयना देवी माथा टेकने आई एक नाबालिग लड़की के साथ उसकी नाबालिग सहेलियों के दोस्त 2
श्री आनंदपुर साहिब(बाली): अपनी सहेलियों के साथ माता नयना देवी माथा टेकने आई एक नाबालिग लड़की के साथ उसकी नाबालिग सहेलियों के दोस्त 2 लड़कों द्वारा दुष्कर्म की कोशिश करने पर पीड़िता द्वारा भाखड़ा नहर में छलांग लगा देने का समाचार प्रकाश में आया है।
थाना श्री आनंदपुर साहिब में भाखड़ा नहर में बही लड़की के पिता के बयानों के आधार पर आरोपी लड़कों एवं उनकी मदद करने वाली 2 नाबालिग सहेलियों पर पोस्को एक्ट एवं अन्य धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है एवं नहर में बहने वाली लड़की की तलाश शुरू कर दी गई है। एस.एच.ओ. श्री आनंदपुर साहिब एस.आई. हरकीरत सिंह तथा ए.एस.आई. हरमेश लाल ने बताया कि पुलिस को भाखड़ा नहर में बहने वाली लड़की के पिता ओमप्रकाश निवासी वार्ड नंबर 14, कुराली (जिला एस.ए.एस. नगर) ने बताया कि उनकी पुत्री 11वीं कक्षा में पढ़ती थी, जो अपनी सहेलियों के साथ 2 सितम्बर को श्री आनंदपुर साहिब तथा माता नयना देवी माथा टेकने के लिए आई थी।
जब वह माता नयना देवी माथा टेकने जा रही थी तो उसकी 2 नाबालिग सहेलियों के साथ उनके 2 दोस्त जसवीर सिंह उर्फ सतनाम पुत्र अमरीक सिंह निवासी गुरु नानक देव कालोनी कुराली तथा गुरजोत सिंह उर्फ जोत पुत्र हरजिन्द्र सिंह निवासी गांव चतामला, जिला रूपनगर भी आ गए। इन दोनों लड़कों ने उनकी लड़की की दोनों सहेलियों की मदद से उसे भाखड़ा नहर के किनारे ले जाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की, जिस कारण लड़की ने बचाव को लेकर भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी।