Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Aug, 2017 10:33 AM
कुलदीप नगर की 22 वर्षीय हरजिंदर कौर का मामला अभी सुॢखयों में ही था कि एक और विवाहिता दहेज की बलि चढ़ गई। 40 दिन पहले ब्याही 22 वर्षीय सुमन ने दहेज उत्पीडऩ से दुखी होकर फंदा लगाकर जान दे दी।
लुधियाना (महेश): कुलदीप नगर की 22 वर्षीय हरजिंदर कौर का मामला अभी सुर्खियों में ही था कि एक और विवाहिता दहेज की बलि चढ़ गई। 40 दिन पहले ब्याही 22 वर्षीय सुमन ने दहेज उत्पीडऩ से दुखी होकर फंदा लगाकर जान दे दी। सुमन की माता राज कुमारी का आरोप है कि दहेज में 2 लाख रुपए की मांग को लेकर उसका दामाद संजीव कुमार उसकी बेटी को बहुत परेशान करता था।
पुनीत नगर की राज कुमारी ने बताया कि उसने अपनी बेटी का विवाह 29 जून 2017 को बस्ती जोधेवाल इलाके के रहने वाले संजीव के साथ किया था। उसकी बेटी 12वीं पास थी। विवाह के वक्त उसने अपनी हैसियत के मुताबिक अपनी बेटी को दहेज दिया था, परंतु कुछ दिनों बाद ही संजीव ने उसकी बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया। उसकी बेटी से वह उन्हें मिलने भी नहीं देता था। 9 अगस्त की शाम को जब वह सुमन से मिलने गई तो उसने बताया कि संजीव 2 लाख रुपए मांग रहा है। इसी के चलते वह उसे उनसे मिलने नहीं देता। इसके बाद रात करीब 12 बजे उसे उसकी बेटी का फोन आया कि संजीव उसे पैसों के लिए परेशान कर रहा है।
तब उसने अपनी बेटी को समझाया कि वह शांति बनाए रखे। वह सुबह आकर उसके पति को समझाएगी। अगली दिन वह अपनी बेटी के पास जाने ही वाली थी कि उसे संजीव का फोन आया कि सीमा की हालत ठीक नहीं है वह सी.एम.सी. अस्पताल आ जाए। जब वह अस्पताल पहुंची तो सुमन मर चुकी थी। तब उसे पता चला कि सुमन ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी ने संजीव से ही दुखी होकर अपनी जीवनलीला समाप्त की है। थाना सलेम टाबरी प्रभारी इंस्पैक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि संजीव के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।