Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jun, 2017 05:21 PM
लुधियाना लाडोवाल के बीच पड़ते जस्सियां रेलवे पुल के नजदीक एक नौजवान रेल ट्रैक को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया।
लुधियाना(सलूजा): लुधियाना लाडोवाल के बीच पड़ते जस्सियां रेलवे पुल के नजदीक एक नौजवान रेल ट्रैक को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
जी.आर.पी. के जांच अधिकारी थानेदार राम किशन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। लेकिन इस नौजवान की पहचान नहीं हो सकी। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में अगले 72 घंटों के लिए रखवा दिया गया है।