Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Aug, 2017 09:47 AM
रामपुरा में रहने वाले एक परिवार ने अपनी बहू के साथ मारपीट करके उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। विवाहिता ने आरोप लगाए कि उसका गला
भटिंडा (विजय): रामपुरा में रहने वाले एक परिवार ने अपनी बहू के साथ मारपीट करके उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। विवाहिता ने आरोप लगाए कि उसका गला घोंटकर उसे मारने की कोशिश की गई लेकिन बच्चों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, जिस कारण उसकी जान बच गई। बाद में विवाहिता को रामपुरा फूल के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पीड़ित के मुताबिक उसके ससुराली उसे गलत काम करने को मजबूर करते थे और वह इससे इंकार कर रही थी। पीड़िता अंजू शर्मा ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि बीते दिन उसके ससुर सुरिंद्रपाल, पति नरेश शर्मा और सास वंदना रानी एक अन्य व्यक्ति निक्का ने मिलकर उसे जान से मारने की नीयत से बुरी तरह मारपीट करते हुए उसका गला दबा दिया, जिससे उसने व उसके बच्चों ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पड़ोसियों ने ही उसके भटिंडा स्थित मायके में इस घटना की सूचना दी। उसके पति के एक तांत्रिक महिला के साथ संबंध हैं व उसके कारण उसका पति कई-कई दिन घर नहीं आता। उसके बारे में उसने अपने ससुर व अन्य ससुरालियों को बताया कि उन्होंने उलटा उसे भी इस गलत धंधे में जाने को मजबूर किया लेकिन उसने इससे इंकार कर दिया। इसी कारण उसके साथ मारपीट की व उसे जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस से पीड़ित अंजू शर्मा ने मांग है कि उसे इंसाफ दिलाया जाए और आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी जसविंद्र सिंह ने कहा कि पीड़ित अंजू के बयान दर्ज कर लिए हैं उसके बयान पर बनती कार्रवाई की जाएगी।