Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jul, 2017 03:18 PM
थाना श्री हरगोबिन्दपुर की पुलिस ने सौतेली लड़की से अश्लील हरकतें करने वाले पिता पर केस दर्ज कर लिया है।
बटाला(सैंडी): थाना श्री हरगोबिन्दपुर की पुलिस ने सौतेली लड़की से अश्लील हरकतें करने वाले पिता पर केस दर्ज कर लिया है। थाना श्री हरगोबिन्दपुर की एस.एच.ओ. बलजीत कौर ने बताया कि परमजीत कौर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसने दूसरा विवाह सुरेन्द्र सिंह से करवा लिया।
उसकी पहले विवाह से 15 वर्ष की एक लड़की है। गत रात उसकी लड़की अपने घर के आंगन में सोई हुई थी कि उसका पति सुरेन्द्र सिंह उसकी बाजू पकड़कर उससे अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने उसे रोका तो उसने मारपीट करके उसे घायल कर दिया। एस.एच.ओ. ने परमजीत कौर के बयान पर उसके पति सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।