Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Oct, 2017 08:58 AM
उपमंडल के गांव हिम्मतपुरा निवासी एक लड़की ने कोई जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली जिसके शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
अबोहर (नागपाल): उपमंडल के गांव हिम्मतपुरा निवासी एक लड़की ने कोई जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली जिसके शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जानकारी के अनुसार 8वीं कक्षा की छात्रा स्वप्रप्रीत कौर (13) पुत्री प्रगट सिंह गांव कबूलशाह निवासी अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई करती थी। आज उसने दिन में अज्ञात कारणों से किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत खराब हो गई। उसकी मौसी ने इस बारे में परिजनों को सूचित किया जिस पर लड़की के माता-पिता भी मौके पहुंचे और उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।