हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से छात्र की मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Oct, 2017 09:32 AM

student died

गांव बठोई के खेतों में धान की फसल काट रही एक कंबाइन पर कार्यरत लड़के की खेत से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। शव को परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल समाना लाया गया। अस्पताल में पहुंचे मृतक निर्मल सिंह के दादा तेजा सिंह व चाचा...

समाना(शशिपाल) : गांव बठोई के खेतों में धान की फसल काट रही एक कंबाइन पर कार्यरत लड़के की खेत से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। शव को परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल समाना लाया गया। अस्पताल में पहुंचे मृतक निर्मल सिंह के दादा तेजा सिंह व चाचा हरमेश सिंह निवासी गांव बठोई ने बताया कि निर्मल का पिता जगतार सिंह बठोई गांव के सुभाष की कंबाइन पर कार्यरत है और धान की कटाई के कार्य हेतु उत्तर प्रदेश गया हुआ है।

वीरवार को दीवाली के उपलक्ष्य में कंबाइन मालिक के संदेश पर जगतार सिंह का बेटा निर्मल भी परिवार हेतु ‘दीवाली’ लेने आया तो कंबाइन मालिक सुभाष ने अगले दिन छुट्टी होने के कारण 10वीं कक्षा में पढ़ते निर्मल को कंबाइन पर काम करने हेतु बुला लिया। परिजनों के अनुसार शुक्रवार सुबह निर्मल कंबाइन मालिक सुभाष की दूसरी कंबाइन पर काम हेतु पहुंच गया। जहां शैलेंद्र सिंह किसान के खेत में धान की कटाई करते हुए वह ऊपर गुजर रही हाई वोल्टेज तारों से करंट लगने पर बुरी तरह झुलस गया और नीचे गिर गया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद उसे वहीं झुलसा छोड़ सभी लोग भाग खड़े हुए, जिसके बाद पहुंचे किसी अन्य व्यक्ति द्वारा निर्मल बारे सूचना उसके परिवार को दी गई तथा उसे गंभीरावस्था में समाना के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में संबंधित पुलिस चौकी रामनगर के इंचार्ज हरमिंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हो चुकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!