Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Feb, 2018 07:43 AM
गांव बोदे दी खूही में एक बच्चे को आवारा कुत्ते ने नोच लिया। बच्चे के पिता हरदीप सिंह ने बताया कि उसका अढ़ाई वर्ष का लड़का एकमदीप सिंह बीते कल घर के बाहर गली में खड़ा था, इसी दौरान गली में घूम रहे एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर...
बटाला (सैंडी/ साहिल): गांव बोदे दी खूही में एक बच्चे को आवारा कुत्ते ने नोच लिया। बच्चे के पिता हरदीप सिंह ने बताया कि उसका अढ़ाई वर्ष का लड़का एकमदीप सिंह बीते कल घर के बाहर गली में खड़ा था, इसी दौरान गली में घूम रहे एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। वे तुरंत उसे सिविल अस्पताल लेकर गए।
परिजनों ने प्रशासन से मांग की कि गांव में आवारा कुत्तों की भरमार बहुत अधिक है, इनको समाप्त करने के लिए तुरंत प्रबंध किए जाएं।