जमीनी झगड़े को लेकर सौतेली मां का कत्ल, 3 नामजद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Aug, 2017 10:45 AM

step mother murder

गत लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद के चलते गत सायं नगर के रामा रोड पर खेतों पर स्थित एक डेरे में एक पुत्र द्वारा अपनी सौतेली मां का

तलवंडी साबो (मुनीश): गत लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद के चलते गत सायं नगर के रामा रोड पर खेतों पर स्थित एक डेरे में एक पुत्र द्वारा अपनी सौतेली मां का कत्ल कर दिया गया। पुलिस ने मृतक महिला के सगे पुत्र के बयानों पर सौतेले पुत्र सहित 3 लोगों खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के पास दर्ज बयानों के अनुसार जग्गा सिंह निवासी शेखू ने बताया कि उसके पिता की मौत के उपरांत उसकी माता प्रकाश कौर ने तलवंडी साबो के रामा रोड पर डेरा बनाकर रहते निहंग सिंह लाभ सिंह के साथ विवाह करवा कर वहां रहना शुरू कर दिया था, जबकि निहंग सिंह के पहले विवाह से एक  उसका बेटा हरजिंद्र सिंह उर्फ काला सिंह भी था, जो पिछले समय निहंग सिंह पर दबाव बनाता था कि जमीन उसके नाम करवाई जाए।जग्गा सिंह ने बताया कि जब कभी वह अपनी माता प्रकाश कौर को मिलने के लिए आता था तो वह दुख प्रकट करती थी कि उसका सौतेला पुत्र काला उसका कोई नुक्सान कर सकता है। काले को गत समय निहंग सिंह द्वारा बेदखल भी किया गया था और उसके द्वारा जान से मारने की धमकियां देने संबंधी 2 बार पुलिस को दख्र्वास्त दी गई, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

गत सायं जब लाभ सिंह बाजार गया हुआ था तो पीछे से हरजिद्र सिंह काला उसकी पत्नी परमजीत कौर और गांधी सिंह ने मिलकर उसकी माता प्रकाश कौर का कत्ल कर दिया। उन्होंने कहा कि कत्ल के बारे में उनको फोन पर जानकारी मिली व उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।उधर, पहले ही माहौल खराब होने के उपरांत हुई इस घटना की सूचना मिलते ही थाना तलवंडी साबो मुखी मनोज कुमार पुलिस पार्टी सहित घटना स्थल पर पहुंचे व शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल तलवंडी में पहुंचाया। जांच अधिकारी निर्मल सिंह एस.आई. ने बताया कि मृतका के पुत्र जग्गा सिंह के बयानों पर मृतका के सौतेले पुत्र हरजिंद्र सिंह उर्फ काला सिंह, हरजिंद्र सिंह की पत्नी परमजीत कौर और साले गांधी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!