रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल,PMO पहुंचा मामला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Dec, 2017 12:05 PM

सैक्‍टर 29 में पांच साल की बच्‍ची पर सौतेली मां द्वारा दरिंदगी करने का मामला पी.एम.ओ. तक पहुंच गया है।

चंडीगढ़ः  सैक्‍टर 29 में पांच साल की बच्‍ची पर सौतेली मां द्वारा दरिंदगी करने का मामला पी.एम.ओ. तक पहुंच गया है। इस मामले की शिकायत केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी से भी की गई है। मेनका गांधी ने पूरे मामले पर चंडीगढ़ के डीजीपी तेजिंदर सिंह लूथरा और गृह सचिव अनुराग अग्रवाल से रिपोर्ट मांगी है। दूसरी ओर, आरोपी महिला फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है।

 

बता दें कि इस महिला ने अपनी बर्बरता से मां की ममता को कलंकित कर दिया। वह बच्‍ची को बोरी में बंद कर पीटती थी। इतना ही नहीं पिता घर से के जाने के बाद वह बच्‍ची को जानवरों की तरह मारती थी। आरोप है कि उसने उसका पैर भी तोड़ दिया था। बच्‍ची के 12 साल के भाई ने मोबाइल से किसी तरह सौतेली मां की हैवानियत का वीडियो बनाकर पिता को दिखाया तो उसके होश उड़ गए और उसने पुलिस में शिकायत दी। इसका वीडियो वायरल होने पर मंगलवार को बाल संरक्षण आयोग ने भी संज्ञान लिया।

 

मंगलवार को समाजसेवी संजीव गर्ग ने मेनका गांधी को मेल कर मामले से अवगत करवाया। इसके बाद मेनका गांधी ने उनसे फोन पर मामले की जानकारी ली। इसके साथ ही मेनका गांधी ने इस पूरे मामले को लेकर चंडीगढ़ के डीजीपी तेजिंदर सिंह लूथरा और गृह सचिव अनुराग अग्रवाल से रिपोर्ट मांगी। दोनों को मामले में तुरंत प्रभाव से जरूरी कदम उठाने वसख्त कार्रवाई की हिदायत दी है।

 

शिकायत में यूटी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए गए हैं। पुलिस विभाग की शिकायत होने से सीनियर अधिकारियों की भी दिक्कतें बढ़ गई हैं। उधर, इस मामले में पिता व पुलिस की भूमिका पर भी संदेह खड़ा हो गया है। चाइल्ड राइट कमीशन की चेयरपर्सन हरजिंदर कौर ने अपनी जांच के बाद सवाल उठाए हैं। वीडियो बनाने और बच्ची के पैर टूटने के समय में काफी फर्क है।

 

बच्ची का पिता मनमोहन भी मान चुका है कि एक वीडियो उसने बनाई है। इसके अलावा शिकायत व एफ.आई.आर. दर्ज होने के समय में काफी फर्क है। बच्चों के साथ ऐसी क्रूरता करने के मामले में तुरंत एफ.आई.आर. दर्ज करने के आदेश हैं। बताया जाता है कि हरजिंदर कौर जल्द ही मामले की रिपोर्ट बनाकर लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों व गैर जिम्मेदाराना हरकत करने वाले पिता के खिलाफ यूटी डीजीपी तेजिंदर सिंह लूथरा को लिखेंगी।

 

उधर, आरोपी सौतेली मां जसप्रीत कौर की तलाश में पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। उसकी कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। हरजिंदर कौर ने थाना पुलिस से मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी गई है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!