Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Oct, 2017 11:03 AM
छावनी पुलिस ने एक 16 साल की लड़की के बयानों पर कथित रूप में दुष्कर्म करने के आरोप में सौतेले बाप के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है।
फिरोजपुर (कुमार): छावनी पुलिस ने एक 16 साल की लड़की के बयानों पर कथित रूप में दुष्कर्म करने के आरोप में सौतेले बाप के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है। थाना फिरोजपुर छावनी के एस.एच.ओ. नवीन कुमार ने बताया कि कथित रूप में सौतेले बाप द्वारा दुष्कर्म करने संबंधी नाबालिगा ने पुलिस अधिकारियों को फोन पर सूचना दी थी और बच्ची का सिविल अस्पताल में अधिकारियों के दिशा-निर्देशानुसार मैडीकल करवाया गया है। शिकायतकत्र्ता ने पुलिस को दिए बयानों में लिखा है कि उसके जन्म से पहले उसके पिता की मौत हो गई थी और उसकी मां ने वर्ष 2008 में हजारा सिंह वासी गांव डलीरी के साथ शादी करवा ली थी और उसका सौतेला परिवार भी फिरोजपुर में ही रहता है। पीड़ित बच्ची के अनुसार 23 अक्तूबर को उसकी मां सरकारी ड्यूटी पर और छोटा भाई स्कूल पेपर देने गया हुआ था। इस दिन उसे स्कूल से छुट्टी थी। इस दौरान घर में अकेली देखकर उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया।