Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jun, 2017 11:45 AM
बटाला की पॉश धर्मपुरा कालोनी में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक प्राइवेट अस्पताल के सामने खड़े होकर अज्ञात कार सवारों ने हवाई फायर किए। जानकारी अनुसार बटाला की धर्मपुरा कालोनी में स्थित संधू अस्पताल के सामने एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार...
बटाला (बेरी): बटाला की पॉश धर्मपुरा कालोनी में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक प्राइवेट अस्पताल के सामने खड़े होकर अज्ञात कार सवारों ने हवाई फायर किए। जानकारी अनुसार बटाला की धर्मपुरा कालोनी में स्थित संधू अस्पताल के सामने एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर आए 3-4 अज्ञात युवकों में से एक युवक ने हवाई फायर किए व फरार हो गए, जिससे कालोनी में दहशत भरा माहौल बन गया।
इस बारे में संधू अस्पताल के मालिक डा. जी.एस. संधू ने तुरंत थाना सिटी पुलिस को सूचना दी जिस पर एस.एच.ओ. सिटी प्रभजोत सिंह पुलिस पार्टी सहित पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए संधू अस्पताल के सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें हवाई फायर करने वाले कार सवार कैद पाए गए।
उक्त मामले संबंधी जब पत्रकारों ने और जानकारी लेने हेतु एस.एच.ओ. सिटी प्रभजोत सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि गोली चलाने वाले नौजवानों की सी.सी.टी.वी. फुटेज ले ली गई है। जल्द ही युवक पुलिस हिरासत में होंगे। एस.एच.ओ. ने बताया कि इसके अलावा कार सवारों को पकड़ने हेतु शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। जल्द ही इस मामले से पर्दा उठा दिया जाएगा।